भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। महिलाओं ने इसे भिलाई की बेटी का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी अंतरकलह से व्यथित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक ने संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है। मुख्यमंत्री अपनी मर्यादा भूल गए हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ की माता-बहनों का सम्मान करना नहीं आता। राज्य के मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद पर आसीन किसी व्यक्ति से इस तरह की कथित अशोभनीय एवं स्तरहीन भाषा की उम्मीद नहीं रहती।
दुर्ग में कर्मा नृत्य को लेकर सीएम ने की थी टिप्पणी
दुर्ग में कर्मा नृत्य को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान की भाजपा नेताओं ने निंदा की है। राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। उन्होंने बघेल को राखी भेजी थी। एक बहन के नाते उनको अपने शब्दों का सही चयन करना चाहिए। यह मेरे साथ प्रदेश की हर महिला चाहती है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सुआ नृत्य को कमर मटकाने वाला आयोजन बताकर अपमान करने के लिए उन्हें प्रदेश की जनता और विशेषकर नारी शक्ति से क्षमायाचना करनी चाहिए। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि सुआ नृत्य को कमर मटकाने वाला नृत्य बताकर बघेल ने राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक नृत्य शैली का अपमान किया है।
इन्होंने फूंका पुतला
दुर्ग में विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सांवलाराम डहरे, महामंत्री विनीत बाजपाई, खिलावन साहू, भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकी अग्रवाल, मार्कंडेय तिवारी, सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, पुरुषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, मंजूषा साह,ू रामानंद मौर्य, विजेंद्र सिंह, एस मोहन, एएन पाढ़ी, रंजीत सिंह, राजीव पांडे, गुरजीत सिंह, अनिता कुलश्रेष्ठा, संध्या आचार्य, प्रीति जाधव, स्वाति गुप्ता, कुमार देवांगन, अनीता वर्मा, रमा राजपूत, दीपक भोंडेकर, सचिन ताम्रकार, आकाश महेश्वरी, अनिल सिंह, सागर शर्मा, अजय साहनी, विनय ताम्रकार, अश्वनी गौतम, सूर्या बघेल उपस्थित रहे।