इस्लामाबाद। कोरोना वायरस का कहर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में यहां पर 1,487 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,71,886 तक पहुंच गया है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि इस बीमारी से कुल 2, 36 हजार 596 लोगों ठीक हो चुके हैं।
सिंध में सबसे ज्यादा मामले दर्ज
देश के कुल संक्रमित मामलों में से अकेले सिंध में 116,800 दर्ज किए हैं। वहीं पंजाब में 91,691, खैबर-पख्तूनख्वा में 33,071, इस्लामाबाद में 14,821, बलूचिस्तान में 11,550, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,012 और गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,942 में पाए गए।
पिछले 24 घंटों में 1,487 नए रोगियों की पहचान के बाद देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 271,886 तक पहुंच गई, जबकि वायरस के कारण 5,787 लोगों की मौत हो गई। देश में 1 हजार 294 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश में अभी भी 29,503 मरीजों का इलाज घर या विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारियों ने अब तक कुल 1,844,926 परीक्षण किए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 23,630 शामिल हैं।
इस वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से अबतक 1 करोड़ 57 लाख 36 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 6 लाख 39 हजार के पार पहुंच गई है। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख 86 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनवालों की संख्या 1 लाख 47 हजार के के पार पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा23 लाख 48 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 85 हजार के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।
यहां पर संक्रमितों की संख्या 13 लाख पाक गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 31 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं चौथे नंबर रूस संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंच गया है। पांचवे नंबर दक्षिण कोरिया है। यहा पर संक्रमितों की संख्या 4 लाख 21 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है।