इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के नए 1,452 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 33 लोगों की नई मौतें हुई है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 35,788 पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 770 हो गई है।गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पंजाब प्रांत में 13,561 मामले, सिंध में 13,341,खैबर-पख्तूनख्वा में 5,252, बलूचिस्तान में 2,239, इस्लामाबाद में 822, गिलगित-बाल्टिस्तान में 482 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 91 मामले दर्ज किए गए गए हैं।
33 और मौतों के साथ पाकिस्तान में मरनेवालों का आंकड़ा गुरुवार को 770 तक पहुंच गया। मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 35,788 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 1,452 मरीजों दर्ज हुए हैं। वहीं कुल 9,695 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। अब तक, 330,750 परीक्षण किए गए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 13,051 शामिल हैं।
बता दें कि इस वक्त पूरा देश इस कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है। अबतक पूरी दुनिया में तीन लाख मौतें हुई हैं जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 43 लाख से ज्यादा पहुंच गया है। इस संक्रमण से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। इस वक्त अकेले अमेरिका में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से जूझ रहे हैं। इस वक्त सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। एस वायरस से बचने के लिए लगभग सभी देशों ने अपने यहां पर कोरोना वायरस लॉकडाउन लगाया हुआ है। फिलहाल 200 से ज्यादा देश इस वायरस से लड़ रहे हैं। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।