बेमेतरा. जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में से दो पलायन से लौटने वाले और 4 निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ हैं। शनिवार को देर रात एक मितानिन का सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। सभी 7 मरीजों को जिला मुख्यालय के कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 100 बेड कोविड अस्पताल में रविवार से उपचार शुरू किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें बेेरला ब्लॉक के बेरला नगर के चार मरीज, नवागढ़ ब्लाक के ग्राम संबलपुर में एक व बेमेतरा ब्लॉक के ग्राम पिपर भ_ा में एक मरीज का सैम्पल पॉजिटिव आया है। वहीं नवागढ ब्लॉक के 58 वर्षीय एक अन्य मरीज की पहचान शनिवार रात को हुआ था।
छह मरीजों को किया कोविड अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल परिसर में बने 100 बिस्तर कोविड अस्पताल में उपचार की अनुमति मिलने के बाद रविवार से उपचार शुरू किया गया है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि रविवार से कोविड अस्पताल में उपचार शुरू किया गया है, जिसमें शनिवार देर रात मिले रिपोर्ट में सामने आए मरीज को आज सबसे पहले भर्ती किया। रविवार को मिले सभी 6 मरीजों का भी उपचार बेेमेतरा कोविड अस्पताल में किया जाएगा।
कई गंाव हैं कंटेनमेंट जोन
जिले में बीते दिनों नगर पंचायत बेरला, नगर पंचायत साजा, ग्राम गुधेली, ग्राम नवागाव, ग्राम देवरी, ढाबा, ग्राम सेमरिया, ग्राम पिपरभटठा, ग्राम संबलपुर में पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसके बाद सभी गंावों को जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जोन के दायरे में हजारों लोग हैं।
नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सबंलपुर में 58 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने का रिपोर्ट सामने आया है। मरीज 8 जुलाई को दिल्ली से अपनी 52 वर्षीय पत्नी व एक बेटी के साथ वापस आया था। जिन्हें गांव के स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। तीनों में से एक का रेडम सैम्पल 14 जुलाई को लिया गया था।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य दोनों का सैम्पल आज लिया गया है। वहीं मरीज को बेमेतरा कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है। गंाव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नवागढ़ ब्लॉक के सेमरिया में शनिवार रात में एक और पॉजिटिव प्रकरण मिला है। गांव में कार्यरत 58 वर्षीय मितानिन का सैम्पल पॉजिटिव आने के बाद जिला कोविड हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। नवागढ़ के सेमरिया गांव में मरीजों की संख्या 10 हो चुका है।
बेमेतरा ब्लॉक के ग्राम पिपरभटठा में लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव मरीज मिला है। आज मिला मरीज कल मिले मरीज के साथ दिल्ली से 7 दिन पहले आई 19 वर्षीय युवती है। जिनका रिपोर्ट आज आया है। उसे आज जिला कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। ग्राम पिपरभटठा को जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कंटेनमेंट जोन बनाया है। गंाव के पंाच वार्ड में रहने वाले 1700 ग्रामीण दायरे में होंगे। वहीं आसपास के नवागंाव, तेंदुभाठा, बहेरा व ताला को बफर जोन बनाया गया है।
बेरला में मिले चार पॉजिटिव प्रकरण
रविवार को मिले रिपोर्ट में बेरला नगर पंचायत मुख्यालय में संचालित निजी अस्पताल में कार्यरत 4 स्वास्थ्य कर्मियों का सैम्पल पॉजिटिव आया है। सामने आए रिपोर्ट को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बेरला के वार्ड 4 निवासी जिस युवक का सैम्पल 15 जुलाई को पॉजिटिव आया था, उस मरीज के प्राथमिक संपर्क में आने वाले निजी अस्पताल के 17 लोगों का सैम्पल लिया गया था। जिसमें से 4 का रिपोर्ट आज पॉजिटिव आया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार कुंजाम ने बताया कि आज मिले सभी पॉजिटिव मरीजों को बेमेतरा कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।